गाजियाबाद में एक महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म


ब्यूरो बुलंदशहर

जिला गाजियाबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है चारों बच्चे इस समय स्वस्थ है।

गाजियाबाद कमला नेहरू नगर निवासी रूबी 33 वर्षीय को रविवार को प्रसव पीड़ा हुई जिसको लेकर उसके सज्जन रूबी को यशोदा हॉस्पिटल नेहरू नगर स्थित भर्ती कराया जिस दौरान रूबी ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया जिसमें 3 लड़के व एक लड़की है। स्वजनों ने बताया कि शादी के 8 साल के बाद एक साथ 4 बच्चे होने पर पूरे घर में खुशी का माहौल है।

डॉक्टर शशि अरोड़ा का कहना है कि यह दंपति पिछले काफी सालों से संतान के लिए परेशान था. महिला के बच्चे नहीं हो रहे थे और उसका इलाज किया जा रहा था. इलाज के दो साल बाद महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. महिला और उसका परिवार एक साथ चार बच्चों के जन्म से बेहद खुश हैं।

इन बच्चों का जन्म IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक से हुआ है. बता दें, इस प्रक्रिया का प्रयोग पहली बार 1978 में इंग्लैंड में हुआ था. डॉक्टर शशि अरोड़ा और डॉक्टर सचिन दुबे की देख-रेख में महिला का सफल ऑपरेशन हुआ, फिलहाल चारों बच्चे और महिला स्वस्थ हैं।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال