बुलंदशहर। छतारी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ युवक ने की छेड़छाड़


ब्यूरो ललित चौधरी

छतारी। थाना क्षेत्र के गांव स्थित घर में मां के साथ सो रही किशोरी के साथ गांव के ही युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी और पत्नी शुक्रवार रात घर के अंदर सो रही थी। देर रात करीब दो बजे गांव का ही एक युवक घर में घुस आया। आरोपित युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां भी जग गई और दोनों ने युवक का विरोध किया। उधर शोर सराबा सुनकर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। जब तक लोग मौके पर पहुंचे आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال