बुलंदशहर।शिकारपुर में बाराखंबा हाईवे पर किसान सभा ने कृषि कानून की प्रतियों को फूंका

रिपो० ललित चौधरी

शिकारपुर में मोर्चा में शामिल सभी किसानों ने बाराखंबा हाईवे पर संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर कृषि कानून प्रतियों को फूंका और आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया किसान सभा के बैनर तले किसानों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री जय भगवान शर्मा ने कहा कि आज के दिन आपातकाल के खिलाफ बिहार में लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था यही वह आंदोलन था जिसने लोकतंत्र कुचले वाली ताकतों से सत्ता को उखाड़ कर संविधान का राज कायम किया था

किसान नेता मूलचंद त्यागी ने कहा कि गत वर्ष इसी दिन मोदी सरकार संविधान को ताक पर रखकर कृषि अध्यादेश लाई थी बाद में संसद की मर्यादा को तहस-नहस करके कानून बना दिए गए इसी कानून के खिलाफ पूरे देश में किसान आंदोलन कर रहे हैं इसी कारण किसान सभा ने कृषि कानून की प्रतियों को फूंका।

इस मौके पर मूलचंद त्यागी, मांगेराम आदि लोग शामिल रहे।किसान सभा के नेता बच्चों सिंह के नेतृत्व में ग्राम मामऊ, दरवेशपुर ,नगला फतेहपुर , बोहिच आदि में भी संपूर्ण क्रांति दिवस मनाया गया।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال