बुलंदशहर | मंगलवार में युवती , महिलाओं के छेड़छाड़ व दुष्कर्म प्रयास के तीन मामले दर्ज

 


रिपो० ललित चौधरी

बुलंदशहर: नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला के अनुसार कुछ वक्त पहले उसकी शादी मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के युवक से हुई थी। शादी में उसके स्वजन ने पर्याप्त दान-दहेज दिया था। लेकिन ससुराली इससे संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि बीते दिनों ससुर ने उसे घर में अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा नंदोई द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में पति, ससुर एवं नंदोई सहित सात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

बुलंदशहर : कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी युवती के अनुसार दो दिन पहले वह काम से खेत की ओर गई थी। वहां पहले ही मौजूद गांव के चार युवकों ने उसे रोक लिया। दुष्कर्म के इरादे से मारपीट कर छेड़छाड़ की। शोर सुनकर लोगों को आता देख, आरोपित धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने स्वजन को इसकी जानकारी दी। थाने चारों को नामजद करते हुए तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

अहमदगढ़ : थाना पुलिस ने रास्ते में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में क्षेत्र के गांव करकोरा महाराज पुर निवासी राकेश पुत्र अतर सिंह को मंगलवार सुबह गांव से गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। गांव निवासी महिला ने उसके खिलाफ नामजद मुकदमा थाना अहमदगढ़ में दर्ज कराया है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال