बुलंदशहर। छतारी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी लापता

 

रिपो० ललित चौधरी

छतारी क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक किशोरी लापता हो गई। स्वजन ने दो लोगों पर शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी बीते 13 जून को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। जब किशोरी देर रात तक घर नहीं पहुंची तो स्वजन ने कई स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। जिसके बाद उन्हें जानकारी हुई कि गांव निवासी दो युवकों को किशोरी के साथ देखा गया था। जिस पर उन्होंने दोनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال