अलीगढ़ | दीनदयाल में मरीज के परिजन ने एक साथ खोल दिये चार सिलेंडर, प्रेशर से पाइप फटा

 

अलीगढ़: यहां मरीज के परिजनों ने उसे अधिक आक्सीजन देने के चक्कर में एक साथ चार सिलेंडर खोल दिए। इधर चार सिलेंडर का प्रेशर पाइप लाइन नहीं झेल पाई और धमाके के साथ फट गई। इस दौरान एक कर्मचारी भी घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल में एक मरीज के परिजनों ने बड़ी लापरवाही दिखाई है। ऑक्सीजन प्लांट में तैनात कर्मियों ने बताया कि एक मरीज का संबंधी बार-बार परेशान कर रहा था। वो अपने मरीज को ज्यादा आक्सीजन देना चाहता था। उसे लग रहा था कि उसके मरीज के पास कम आक्सीजन पहुंच रहा है। मना करने पर भी नहीं माना और चार सिलेंडर और खोल दिए। पाइप लाइन ये प्रेशर झेल नहीं पाई और फट गई। इससे एक कर्मी घायल भी हो गया। इस दौरान ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो गई और बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन बर्बाद हो गया। करीब आधे घंटे तक ऑक्सीजन लीक होती रही।

और नया पुराने
सभी डिजिटल, प्रिंट, और अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सूचित किया जाता है कि इस खबर को बिना अनुमति के कॉपी करना, पुनः प्रकाशित करना, या किसी भी रूप में उपयोग करना भारतीय कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 14 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 43 के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना और कारावास शामिल हो सकता है। यह खबर समाचार दर्पण लाइव द्वारा संपादित और प्रकाशित की गई है। किसी भी प्रकार के उपयोग के लिए कृपया समाचार दर्पण लाइव से अनुमति लें।

نموذج الاتصال