अलीगढ़ | आम की पेटी में छिपाकर ला रहे थे गांजा, पुलिस ने दबोचे तीन तस्कर


डेस्क समाचार दर्पण लाइव
अलीगढ़ : आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर यहां सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से आठ लाख की कीमत का करीब डेढ़ कुन्तल गांजा बरामद हुआ है। आरोपित कैंटर में आम की पेटियों में गांजा छिपाकर ला रहे थे। 

चेकिंग के दौरान पकड़ मेंं आए तस्‍कर 

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व बिक्री की रोकथाम के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। इसी क्रम में थाना क्वार्सी के इंस्पेक्टर छोटे लाल व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने क्यामपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक आयशर कैंटर को रोका। पुलिस टीम को देखकर कैंटर सवारों ने उसे पीछे की तरफ घुमा लिया। शक होने पर पुलिस ने कैंटर सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। आरोपितों के नाम मडराक के गांव दौरला निवासी इमरान उर्फ बिन्नामी, भुजपुरा ठाकुर वाली गली निवासी ललेश उपाध्याय व अतरौली के गांव सदेआलमपुर निवासी अशोक कुमार शर्मा हैं। कैंटर की तलाशी ली तो आम की 22 पेटियों में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। हर पेटी में करीब साढ़े छह किलो वजन था। पुलिस ने कुल एक क्विंटल 39 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि गांजे को विशाखापटनम (आंध्र प्रदेश) से लाते थे। यहां हाथरस, अलीगढ़ व आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे।
और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال