बुलंदशहर | छत पर सो रही युवती के साथ दुष्कर्म


रिपो० ललित चौधरी

बुलंदशहर, अपने मकान की छत पर सो रही युवती के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग निकला। इतना ही नहीं शिकायत करने पर आरोपित के भाई ने पीड़िता के स्वजनों के साथ मारपीट की। मामले में तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बीते 24 मई की रात्रि में अपने मकान की छत पर सो रही थी। इसी दौरान गांव निवासी युवक उनके घर में घुस आया और छत पर पहुंच गया। आरोप है कि उसने युवती को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर स्वजन मकान की छत पर पहुंचे, तो आरोपित वहां से भाग निकला। जिसके बाद स्वजन आरोपित के घर शिकायत करने गए। आरोप है कि वहां आरोपित के भाई ने गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए उन्हें भगा दिया। मामले में पीड़िता के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। 

थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित भूरा और उसके भाई आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال