बागी बन रहे भाजपा के लिये चुनौती, 16 निष्काषित


डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़: जिला पंचायत के विभिन्न वार्डों में भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ रहे 16 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इन सभी को पूर्व में पार्टी की ओर से सख्त चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद नामांकन वापस नहीं लेने के बाद जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने निष्कासन की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को दी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर इन सभी 16 बागी प्रत्याशियों को शुक्रवार को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया।

प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार वार्ड-1 से यशपाल सिंह यादव, वार्ड-2 से बोधपाल सिंह वार्ड-8 से पुष्पेन्द्र लोधी, वार्ड-10 से प्रेमपाल सिंह, वार्ड 13 से संजय सिंह जादौन, वार्ड-15 बन्टी बाल्यान(बिसारा), वार्ड- 20 से अनिरुद्ध शर्मा, वार्ड- 21 से महेश जादौन व राहुल श्रीवास्तव, वार्ड-22 से प्रिया व यादवेंद्र सिंह, वार्ड- 24 राजाबाबू चौधरी, वार्ड-25 से मदन शर्मा, वार्ड-28 श्याम छौंकर, वार्ड-30 से गोपाल शर्मा, वार्ड-32 से केशव बघेल, वार्ड-37 से विश्वदीप उर्फ जुगनू को 6 वर्ष के लिये पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال